17 Feb 2026
जोधपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। शहर के प्रतापनगर स्थित देवी रोड चांदणा भाखर में रहने वाले एम्स काॢमक के के्रडिट कार्ड से हेराफे री किसी शातिर ने 72 हजार रूपए की निकासी कर डाली। उसके पास ना तो कोई फोन आया और ना ही किसी तरह का मैसेज। पीडि़त ने प्रतापनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है। प्रतापनगर थाने के एएसआई भजनीराम ने बताया कि देवी रोड चांदणा भाखर के रहने वाले भरत राव पुत्र मदनलाल राव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने एक निजी बैंक का क्रे डिट कार्ड ले रखा है और उसकी ब्रांच प्रतापनगर में आई है। वह एम्स सिक्योरिटी गार्ड में कार्यरत है। 16 फरवरी को उसके फोन ना तो कोई मैसेज आया और ना ही किसी प्रकार लिंक आया था। जिससे उसने कोई छेड़छाड़ की हो, फिर भी उसके बैंक खाते से 72 हजार रूपए क्रेडिट कार्ड के जरिए निकल गए। एएसआई भजनीराम ने बताया कि रूपए कहां और किस प्रपंच में निकाले गए है, इसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अग्रिम जांच की जा रही है।