26 Feb 2026
जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार सुबह विधायक आवास से राजस्थान विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधानसभा की सीढ़ियों के बाहर प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील में भारत के हितों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। उनका आरोप है कि अमेरिका के दबाव में कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे देश के किसानों और पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।