31 Jan 2026
नोएडा, 31 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना फेस-1 में तैनात एक उप निरीक्षक ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें पांच महिला तथा पुरुष दलित प्रेरणा स्थल नोएडा पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं। वहां पर काफी पर्यटक तथा महिला और बच्चे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने शनिवार को बताया कि बीती रात को गोल चक्कर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें 5-6 महिला पुरुष दलित प्रेरणा स्थल जैसे सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं। इस वजह से वहां पर मौजूद अन्य महिलाएं और बच्चे शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नाच गाना करने जैसा गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक की शिकायत पर 5-6 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।