19 Feb 2026
भारत के संघीय ढांचे में 1987 का वर्ष विशेष महत्व रखता है, जब पूर्वोत्तर के दो क्षेत्रों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। इस वर्ष मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश क्रमशः भारत के 23वें और 24वें राज्य बने। इससे पहले ये दोनों क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के रूप में प्रशासित होते थे। मिजोरम में लंबे समय तक चली अस्थिरता और विद्रोही गतिविधियों को शांत करने के लिए 1986 में मिजो शांति समझौता हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप अगले वर्ष मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक और सामरिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसे भी पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली। भारत में इन दो राज्यों के गठन को संघीय संरचना के विस्तार और देश के लोकतांत्रिक ढांचे में समावेशिता को बढ़ावा देने वाला कदम माना जाता है। यह घटना आज भी पूर्वोत्तर क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है। महत्वपूर्ण घटनाक्रम 1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ। 1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया। 1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे। 1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला। 1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया। 1847 - रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। 1868 - 'अमृत बाजार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ। 1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स' खुला। 1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की। 1933 - एडॉल्फ हिटलर ने चुनावों में नाजी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की। 1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। 1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की। 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया। 1947 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की। 1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। 1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे। 1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला ऑपरेशन किया। 1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई। 1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ। 1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता। 1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण। 1986 - कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत। 1987 - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश क्रमश: 23वां एवं 24वां राज्य बना। 1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए। 1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त। 1999 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की। 1999 - दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ। 2001 - लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते। 2001 - भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन। 2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया। 2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे। 2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये। 2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत। 2008 - रक्षा सौदे में ऑफसेट नीति को मंजूरी मिली। 2008 - भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की। 2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की। 2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग चला। 2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत। जन्म 1909 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे। 1921 - राव वीरेन्द्र सिंह - हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे। 1932 - भबेन्द्र नाथ सैकिया - भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फिल्म निर्देशक थे। 1932 - के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार। 1935 - एन. जनार्दन रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। 1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता 1946 - पंकज बिष्ट - हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक है। 1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश। 1955 - रघुवेंद्र तंवर - भारतीय साहित्यकार हैं। 1976 - रोहन गावास्कर- क्रिकेटर 1988 - जिया खान- भारतीय अभिनेत्री निधन 1707 - औरंगजेब - मुगल शासक। 1934 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे। 1950 - शरत चन्द्र बोस - स्वतन्त्रता सेनानी। 1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार। 1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक। 2024 - अमीन सयानी - 'आवाज के जादूगर' और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे। महत्वपूर्ण दिवस अरुणाचल प्रदेश दिवस मिजोरम दिवस विश्व सामाजिक न्याय दिवस