27 May 2026
बहराइच, 27 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोतीपुर वन रेंज अंतर्गत दलजीतपुरवा के पण्डितपुरवा में बुधवार की दोपहर खेत में पानी लगा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ महिला को छोड़कर पेड़ पर चढ़ गया। हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़े जाने की गुहार लगाई हदलजीतपुरवा के पण्डितपुरवा की रामावती अपने पति के साथ गन्ने के खेत में पानी लगाने गई थी, पति-पत्नी दोनों खेत में पानी लगा रहे थे, कि अचानक पीछे से आये तेंदुए ने रामावती पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गम्भीर रूप से घायल होकर खेत में ही गिर गईं। महिला की आवाज सुनकर अन्य खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को वहां से भगाया, जिसके बाद वह महिला को छोड़कर पेड़ पर चढ़ गयासूचना मिलते ही वन टीम मौके पर पहुँच गई और क्षेत्र की निगरानी शुरू की और घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया गया है। घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। घटना पर रेंजर मोतीपुर एस के तिवारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगायी गयी है। क्षेत्र में लगातार सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील की है।।