17 May 2026
जम्मू, 17 मई (एजेंसी)। जम्मू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अधिकारियों ने पंजाब राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सिलसिलेवार छापेमारी के बाद रविवार को पटियाला के घुमन नगर से एक कुख्यात अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राजविंदर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी मकान नंबर 201, गली नंबर 2, घुमन नगर, पटियाला के रूप में हुई है। एंटीएफ जम्मू के डीएसपी रविंदर रकवाल, थाना एएनटीएफ जम्मू और एसएसपी एएनटीएफ जम्मू-कश्मीर अनवर उल हक के करीबी पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और कांस्टेबल गजिंदर सिंह की नेतृत्व वाली एएनटीएफ की एक टीम ने पंजाब के इलाकों में छापेमारी की और पटियाला के घुमन नगर बाजार के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गुरमीत सिंह का सहयोगी है जिसे व्यावसायिक मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह कश्मीर घाटी से मुंबई तक नशीले पदार्थों की तस्करीपरिवहन के लिए पुरानी कारें खरीदता था और भारी अवैध कमाई करता था।