10 Mar 2026
लखनऊ, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। उप मुख्यमंत्री ने एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। नागेन्द्र नारायण मिश्रा पर आरोप है कि वह रिश्वत ले रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा घूस मांगे जाने संबंधी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपित सीडीओ के खिलाफ नियम 07 के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।