10 Jun 2026
श्रीनगर, 10 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज) जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में गंभीर रूप से घायल सेना के दो जवान बलिदान हो गए। यह जांबाज सैनिक हैं - महाराष्ट्र के ऐरोली निवासी चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा ज़िले की कराड तहसील के शाहपुर निवासी अर्जुन जाधव राजेंद्र। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों दम तोड़ दिया।