11 Feb 2026
चित्तौड़गढ़, 11 फरवरी (हि.स.)। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान की भजनलाल सरकार की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी की और से पेश बजट की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। साथ ही विधायक सुरेश धाकड़ के साथ सीएम का आभार जताया है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने बजट को लेकर कहा कि बजट में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के विकास पर ध्यान दिया गया है। धनेत कलां पुलिस लाईन के पास बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 25 करोड़ की स्वीकृती है। वहीं गाडरीखेड़ा (सतपुड़ा) से सिंहपुर वाया कंथारिया-नेतावल महाराज-बैजनाथियां-छापरी तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण के 40 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से विजयपुर वाया अभयपुर-पालेर-गोरसिया तक 25 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 40 करोड़, कुम्भा बाॅयलाजिकल पार्क विकास हेतु 31 करोड़, पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य गंभीरी रिवर फ्रंट हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक की स्थापना व बेड़च नदी पर भोईखेड़ा से बीसीडब्ल्यू चंदेरिया तक काॅजवे के लिए पांच करोड़, गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना की बाईं मुख्य नहर की चेन संख्या 600 से टेल तक माईनरों का पुनुरूद्धार कार्य के लिए 25 करोड़, हेरिटेज वाॅकवे का निर्माण हेतु करीब 5 करोड़ की स्वीकृति सहित अनेक सोगाते दी गई है। विधायक आक्या ने बजट में विधानसभा चित्तौड़गढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है।ै। र