26 Apr 2026
मुंबई, 26 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के नासिक दुष्कर्म के छठवें मामले में रविवार को जिला अदालत ने आरोपित अशोक खरात को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अशोक खरात को आज अदालत में उसकी पुलिस कस्टडी खत्म होने पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से पेश किया था। सरकारी वकील किरण बेंडाभर ने आज जिला अदालत को बताया, "आरोपित जिस जुर्म में अभी गिरफ्तार है, उसकी जांच चल रही है और कई दूसरे जुर्मों में उसका कनेक्शन सामने आ रहा है। खरात का न्यायिक कस्टडी में रहना जांच के लिए खतरनाक है।" लेकिन अदालत ने अशोक खरात को १४ दिन तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। इसके बाद एसआईटी ने अशोक खरात को दुष्कर्म के सांतवे मामले में पुलिस कस्टडी में लेने के लिए आवेदन दिया है, इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है आरोपित अशोक खरात के विरुद्ध कुल १४ मामले दर्ज हैं, इनमें से ८ मामले दुष्कर्म के और छह मामले धोखा$धड़ी के हैं। इन सभी मामलों को नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एसआईटी कर रही है।