पश्चिम बंगाल से टीएमसी के जाने का वक्त आ रहा है: प्रवीण खंडेलवाल
23 Dec 2025
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बंगाल से संबंधित बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि संघ प्रमुख ने जो कुछ कहा है, वह सत्य और तथ्यों पर आधारित है। बंगाल में जिस तरह लोगों के साथ बर्ताव किया जा रहा है और घटनाएं हो रही हैं, वे ममता बनर्जी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगतीं। ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आने वाले चुनावों में जनता अपना रुख दिखाएगी और उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है, इसके लिए हम आभारी हैं। हारने वाले चुनाव आयोग को दोष देते हैं, धीरे-धीरे जनता उन्हें पूरी तरह रिजेक्ट कर देती है।