02 Jun 2026
नोएडा, 02 जून (हि.स.)। गौतमबुद्धनगर जिले में थाना दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। दनकौर रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक 42 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।