13 Apr 2026
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुईयां सरमा के पास विभिन्न देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने के मामले में दर्ज एफआईआर में तेलंगाना उच्च न्यायालय की ओर से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली एक हफ्ते की ट्रांजिट जमानत के फैसले को असम सरकार ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 10 अप्रैल को पवन खेड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए एक हफ्ते की ट्रांजिट रिमांड देने का आदेश दिया था। दरअसल, असम में एफआईआर दर्ज होने के बाद असम पुलिस ने 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर छापा मारा था, लेकिन पवन खेड़ा अपने आवास पर नहीं मिले थे।