24 Dec 2025
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने LVM3-M6 के सफल लॉन्च पर टीम ISRO को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष शक्ति को व्यावसायिक सफलता में बदलने की हमारी वैज्ञानिकों की क्षमता को दर्शाता है।
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “टीम ISRO को LVM3-M6 के सफल लॉन्च पर बधाई। आज लॉन्च किया गया अमेरिकी अंतरिक्ष यान Bluebird Block-2, जो दुनिया भर में उन्नत संचार प्रदान करने के लिए है, भारत की अंतरिक्ष शक्ति को व्यावसायिक सफलता में बदलने की हमारी वैज्ञानिकों की क्षमता को दर्शाता है और भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक गंतव्य बनाने के मोदी जी के विजन को साकार किया जा रहा है।”