17 Feb 2026
खड़गपुर, 17 फरवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा मंगलवार दोपहर जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विस्तारित परिचालन मार्च तथा अप्रैल 2026 तक निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। जारी विवरण के अनुसार 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को तीन मार्च से 31 मार्च तक तथा 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चार मार्च से एक अप्रैल तक संचालित होगी। इसी प्रकार 08007 शालीमार–भंजपुर स्पेशल गुरुवार व शनिवार को पांच मार्च से 28 मार्च तक तथा 08008 भंजपुर–शालीमार स्पेशल सोमवार व शनिवार को सात मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। 08011 भंजपुर–पुरी स्पेशल पांच मार्च से 28 मार्च तक (गुरुवार व शनिवार) और 08012 पुरी–भंजपुर स्पेशल छह मार्च से 29 मार्च तक (शुक्रवार व रविवार) संचालित की जाएगी। 02839 शालीमार–पुरी स्पेशल प्रत्येक रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तक तथा 02840 पुरी–शालीमार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दो मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। 0284702848 एवं 0289702898 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल ट्रेनें क्रमशः शनिवार एवं रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तथा सात मार्च से 28 मार्च तक निर्धारित तिथियों में संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त 02863 संतरागाछी–येलहंका स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पांच मार्च से 26 मार्च तक तथा 02864 येलहंका–संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सात मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। 02841 शालीमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल दो मार्च से 30 मार्च तक (सोमवार) तथा 02842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–शालीमार स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक (बुधवार) संचालित होगी। 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दो मार्च से 30 मार्च तक तथा 08612 अजमेर–संतरागाछी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पांच मार्च से दो अप्रैल तक चलाई जाएगी। इसी क्रम में 0811708118 पांसकूड़ा–दीघा–पांसकुड़ा ईएमयू स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 16 मई 2026 तक जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें तथा अग्रिम आरक्षण सुनिश्चित करें।