19 May 2026
नई दिल्ली, 19 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। नई कीमतें आज सुबह से लागू हो गई हैं।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और सप्लाई दबाव के कारण यह फैसला लिया गया।
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों, परिवहन और महंगाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।