12 Feb 2026
गुवाहाटी, 12 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि खेत्री थाना क्षेत्र के तेतेलीया में तेज रफ्तार ट्रक(एएस-01टीसी-6155) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पारकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक का चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान इस्लाम अली के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।