10 Mar 2026
औरैया, 10 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का एआई से जनरेट वीडियो वायरल किया गया था। आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले युवक सुमित पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बेला पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपित सुमित पाल ( 19 वर्ष ) पुत्र वेदराम पाल निवासी पुर्वा भवन, पोस्ट गैली, थाना बेला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने प्रधानमंत्री का एआई से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना बेला में मु0अ0सं0 422026 के तहत धारा 356(3) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।