25 Jan 2026
कामरूप, 25 जनवरी (हि.स.)। रंगिया स्टेशन रोड पर बीती देर रात भीषण आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में दो कपड़ों की दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।