12 Apr 2026
गोरश्वर (असम), 12 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गोरश्वर थाना अंतर्गत नंबर 2 रौमारी गांव में चरक पूजा के लिए चंदा एकत्र करने गए सात साधुओं पर कथित हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले का आरोप चान महमूद अली और उनके पुत्र आजिम अली पर लगाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों के एक समूह ने आरोपितों के घरों में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं एक दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तामुलपुर और गोरश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।