22 May 2026
चंडीगढ़, 22 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पंजाब में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई जिले लू की चपेट में आ चुके हैं। भीषण गर्मी तथा हीटवेव के चलते राज्य सरकार ने सभी स्कूलों तथा सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने साेशल मीडिया 'एक्स' पर बताया कि 25 मई सोमवार से राज्य के सभी स्कूल तथा सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दाेपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। पंजाब में इस समय स्कूल सुबह आठ बजे से दाेपहर दाे बजे तथा सरकारी दफ्तर सुबह नाै बजे से शाम पांच बजे तक चल रहे हैं। अब गर्मी काे देखते हुए सरकार ने समय में बदलाव कर दिया है।