01 Jun 2026
नई दिल्ली, 01 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उच्चतम न्यायालय के लिए पांच जजों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली और उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहीं वरिष्ठ वकील वी मोहन को उच्चतम न्यायालय का जज नियुक्त किया है। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 22 एवं 27 मई को हुई बैठक में इस आशय की अनुशंसा की थी। इन नियुक्तियों के साथ ही उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 32 से 37 हो जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को लेकर उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश-2026 को मंजूरी दी थी। इस अध्यादेश को छह महीने के भीतर सरकार को संसद की मंजूरी भी लेनी होगी।