15 Feb 2026
फरीदाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सात फऱवरी से 13 फरवरी के बीच एक सप्ताह में पुलिस ने 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 61 लाख 52 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि साइबर थाना एनआईटी के तीन, सेंट्रल के तीन व बल्लभगढ़ के दो मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 61 लाख 52 हजार रुपए बरामद किये हैं। इसी प्रकार 343 शिकायतों का निस्तारण कर 26 लाख 68 हजार 301 रुपए खातों में फ्रीज कराये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनिल शर्मा, मिर्ज़ा मुस्तफा, परविंदर कुमार,मीनाम सिद्दीकी, इकबाल नासिर खान, तनुज खन्ना, तुषार कुमार, विवेक सिंह, अमजद, प्रशांत यादव, मोहित कुमार, यश मेहन, पुष्कर, इशरार अली, लखदान, राहुल बडोलिया, पवन कुमार, अनिकेत, आदित्य राव, कैलाश पूनिया, मोहनलाल माहिया, अशोक खिलेरी, चौहान, अंकित, वैष्णवी,शिवशंकर, अंशुम, हर्ष, संजय मल्लोराज व कन्हैयालाल का नाम शामिल है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ठगो द्वारा आपके व्हॉट्सएप,फेसबुक,इंस्टाग्राम व टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा जाता है जिसमे घर बैठे टास्क पुरा करने, ऑनलाइन रेटिंग देंने व प्रीपेड टास्क में निवेश करने का लालच दिया जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही ठगो द्वारा आपको एक टास्क ग्रुप में जोडा जाता है जहां शुरु-शुरु में आपको टास्क पुरा करने पर पैसे दिये जाते है। झांसे में लेने के बाद ठग आपसे प्रीपेड टास्क के नाम पर पैसे लेते है जिसके बाद कोई पैसा वापस नही मिलता और लोग ठगी का शिकार हो जाते है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने, प्वाईंट्स रिडिम करने, पॉलिसी रिन्यु करने व क्रेडिट कार्ड पर एक्सट्रा चार्ज लगाने का डर दिखाकर ठग आपके पास कॉल करते है। फिर आपको झांसे में लेकर आपसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्सओटीपी पूछते है जिससे आपके क्रेडिट कार्ड का एक्सेस कथित बैंक कर्मचारीठगो के पास चला जाता है व आपके क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते है इसलिए जागरुक रहकर साइबर अपराधों को काबू किया जा सकता है।