07 Jan 2026
नालंदा, बिहारशरीफ 07 जनवरी (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल बिहार शरीफ में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य सभी सुविधाओं सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने आज बुधवार को अस्पताल अधीक्षक को एक नोटिस जारी कर करवाई करने की हिदायत दी है।
नव पदस्सथापित अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सदर अस्पताल में हमेशा शिकायत मिलते रहती है कि जो आशा टर्मिनेट हो चुकी है एवं जिन पर प्राथमिक की दर्ज है उनके द्वारा या अन्य लोगों (दलाल) के द्वारा सदर अस्पताल में आकर मरीजों को बहला फुसलाकर निजी क्लिनिक में ले जाते हैं ऐसे लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने पर भी पहल की गई है।जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल में एआई कैमरा लगाया जाए ताकि बार बार आने वाले ऐसे लोगों को चिह्निहित करते हुए कार्रवाई की जाए ।इस संबंध में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर्स समय से अस्पताल में उपस्थित रहें व पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवा एवं आवश्यक जांच सुनिश्चित किया जाए ।साथ ही उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव हेतु सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाएँ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही ठंड से सुरक्षा हेतु जन जागरूकता के माध्यम से आमजन को प्रेरित करने पर भी पहल की गई है।