08 Mar 2026
हमीरपुर, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक मजदूर शिव लाल की पत्नी रानी ने वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी तकदीर संवार कर गांव में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आत्मनिर्भर बनी रानी ने ससुराल में आर्थिक बदहाली को देख पति के साथ फावड़े चलाए और अब बंजर जमीन पर वैज्ञानिक विधि से सब्जी की खेती कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रानी की मेहनत की प्रशंसा गांव की महिलायें करती हैं। हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के खरौंज गांव में आर्थिक तंगी की मार झेलने वाली रानी का शुरुआती जीवन बड़ा ही संघर्ष के दौर से गुजरा है। इसका मायका कुरारा है। शादी के बाद ये अपनी ससुराल खरौंज गांव पहुंची थी तब घर में दो वक्त की रोटी के लाले ही पड़े थे। रानी ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी देख मन को बड़ा दुख हुआ। पति शिव लाल के साथ फावड़े चलाए गए। कुछ ही समय में मजदूरी करने से जिंदगी में कुछ खुशियां नसीब हुई। पति शिव लाल ने बताया कि वक्त गुजरने के साथ घर की माली हालत सुधारने के लिए बीहड़ में कुछ बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी शुरू की गई। सीताफल (कद्दू) समेत अन्य सबिज्यों की पैदावार जैविक पद्धति से करने पर आज घर की दशा ही बदल गई है। रानी एक पुत्र और एक पुत्री की मांसमर्थ फाउन्डेंशन के सचिव देवेन्द्र गांधी ने बताया कि वैज्ञानिकों की सलाह में जमीन पर सब्जी की खेती कर ये कुछ ही साल में बड़ी पूंजी बना ली है। बिना सरकारी मदद के ही अपना पक्का घर भी बनवा लिया है। कृषि वैज्ञानिक डा.एसपी सोनकर ने बताया कि मचान विधि से खेती करने से महिला की तकदीर बदली है। है।