26 Jun 2026
बिश्वनाथ (असम), 26 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । बिश्वनाथ जिले के गहपुर इलाके में ट्रक द्वारा ठोकर मार जाने से स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गहपुर के मागनी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा स्कूटी को पीछे से ठोकर मारे जाने की वजह से स्कूटी (एज,-32बी-7895) पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सपन बोरा और गौतम हजारिका के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।