03 Jul 2026
गांदरबल, 03 जुलाई (एजेंसी)। शुक्रवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में गगनगीर टनल के पास सीआरपीएफ की एक गाड़ी सड़क से फिसल गई जिससे उसमें सवार छह जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया जिससे गाड़ी टनल के पास सड़क से फिसल गई। इस घटना में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को घटना स्थल पर ही तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद आगे के इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।