22 Jul 2026
नई दिल्ली, 22 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि पवार और सुले ने दिन में संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।