20 Jun 2026
कोरिया, 20 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में बीते दिनाें हुई भाजपा नेता की नृशंस हत्या के मामले में आज शनिवार काे मुख्य आरोपित मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपिताें ने मनेद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपिताें को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16 जून की रात को फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह के साथ उनके साथियों को गाड़ी में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं उनके दो साथियों वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपित भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने आज मनेंद्रगढ़ कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके पहले अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह से अब तक आठ आरोपिताें की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं एक आरोपित फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के एक दिन पहले मरने वाले भाजपा नेता लल्ला सिंह के एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपिताें की पिटाई की थी। इसको लेकर गुस्से से भरे आरोपिताें ने सुलह के बहाने मृतक को गांव में बुलाकर उनके गाड़ी में पेट्राेल डालकर आग लगा दी गई थी। जिसमें एक की माैके पर ही माैत हाे गई थी, वहीं दाे ने उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया था।