06 Jul 2026
- सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने का आरोप, 28 संदिग्ध हिरासत में
जयपुर, 03 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने शुक्रवार सुबह राज्य के 20 से अधिक शहरों में पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसियों का मानना है कि शाहजाद भट्टी ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी स्लीपर सेल नेटवर्क सक्रिय किया हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक हवाला के जरिए धन पहुंचाया जाता था। एजेंसियां अब वित्तीय लेनदेन, डिजिटल संपर्क और संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।
एटीएस की यह कार्रवाई राज्य में संभावित आतंकी और जासूसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका को लेकर विस्तृत खुलासा कर सकती हैं।