10 Jul 2026
बिजनौर, 10 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जनपद बिजनौर में तीन दिनों से निरन्तर बारिश हो रही है। इसके चलते बिजनौर से देहली बायां बैराज मार्ग बडे़ वाहनों के लिए बन्द कर चांदपुर गजरौला डायवर्ट किया गया है। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिजनौर जिले की कई नदियां उफान पर हैं। मालन नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मंडावर रोड पर बने पुल के पास सड़क पर पानी बहने लगा।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर मण्डावर बाला वाली रोड टुटने के कारण ट्रेफिक संचालन पर रोक लगा दी गई है। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया है। हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को अब सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रावली और ब्रह्मपुरी के बीच बने रपटे पर भी पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रक्खी जा रही है तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।-