18 Jul 2026
नई दिल्ली, 18 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के पहले चरण के तहत राजधानी में 2,800 नई एसी लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का फैसला लिया है। ये बसें अगले साल से सड़कों पर चलने लगेंगी। दिल्ली सरकार का 2028-29 तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाकर लगभग 14,000 करने का लक्ष्य है।
(यह समाचार अपडेट हो रहा है)