13 Jul 2026
लखनऊ, 13 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में 100 से अधिक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शामिल हैं, जबकि कई अपर जिलाधिकारी (एडीएम), नगर मजिस्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनातियां की गई हैं।
तबादले के क्रम में प्रशांत कुमार नायक को उप जिला अधिकारी उन्नाव से उप जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। कुमार संजय मैनपुरी से गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर से विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ अरविंद कुमार सिंह को विशेष कार्य अधिकारी नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से उप जिलाधिकारी मैनपुरी, मनोज कुमार को उप जिलाधिकारी बस्ती से जालौन, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, योगेश कुमार को कौशांबी से सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच, अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर से सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ, ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संत कबीर नगर से गौतम बुद्ध नगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से उप जिला अधिकारी मैनपुर बनाया है। कानपुर देहात से सुरभि को बागपत,पूनम गौतम को लखनऊ से बांदा भेजा गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।