09 Jul 2026
बिजनौर, 09 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती रात हुई भारी बारिश से सड़क में हुए जलभराव को पार कर रहा तहसील संविदा कर्मी तालाब में चला गया । स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तालाब में तलाश की जा रही है। बुधवार की पूरी रात भारी बारिश ने क्षेत्र के गांव देहात में गलियों की सड़को को जलभराव से तालाब में बदल दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रात भर हुई बारिश ने गांव में चारों तरफ पानी ही पानी के तालाब से भरे नजर आने लगे। जलभराव की स्थिति में सड़क से लेकर तालाब सब एक हो गए । बृहस्पतिवार की सुबह अशोक कुमार पुत्र शेर सिंह उम्र 50 वर्ष को जलभराव के कारण ऐसा धोखा खाया कि वह सड़क में हुए जलभराव को पार करते समय अचानक गहरे तालाब में चला गया। जब तक गांव के लोग उसे निकालने के लिए पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली। अशोक तहसील में संविदा कर्मी था। ग्रामीणों ने बताया इस घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है।
सूचना मिलते ही बालावाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से संविदा कर्मी को ढूंढने में लगी हुई है। तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना ने बताया कि गौताखोर तलाश में लगे हैं।