21 Jun 2026
अररिया 21 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अररिया जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही।
शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए लोगों ने योग का सहारा लिया।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने शरीर को फिट रखने के लिए योग किया।
अररिया कॉलेज स्टेडियम, नेताजी सुभाष स्टेडियम, महिला कॉलेज के मैदान, हाई स्कूल के मैदान, आजाद एकेडमी के मैदान,आरएस स्थित केंद्रीय विद्यालय, पीएमश्री नवोदय विद्यालय, एसएसबी 52 वीं मुख्यालय के ग्राउंड सहित विभिन्न हॉलों में लोगों ने योग सहित आसन किया। खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन, बैठकर किए जाने वाले आसन पद्मासन, भद्रासन, पेट के बल लेटकर किया जाने वाला आसन भुजंगासन, धनुरासन, पीठ के बल लेटकर किया जाने वाला आसन सेतुबंधासन,पवनमुक्तासन सहित अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि क्रियाओं में योग की रहे लोग शामिल हुए। योग क्रिया में आम से खास लोग शामिल रहे।
फारबिसगंज में भी योग की धूम रही।पतंजलि योग समिति की ओर से शगुन बैंक्वेट हॉल परिसर में आयोजन समिति के सुबोध गुप्ता, राजू साह, काशी साह, सुरेंद्र मंडल, नमिता वर्मा, अंबिका मेहता, लक्ष्मी रंजन, अजातशत्रु अग्रवाल की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।वहीं फारबिसगंज लायंस क्लब की ओर से योग के बाद जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित की गई है।
डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ शंभू कुमार, अभिषेक नीरज, सुमित अग्रवाल, सच्चिदानंद मेहता के देखरेख में रक्तदान हो रहा है। सभी खेल मैदान, विभिन्न हॉलों सहित सभी स्कूल में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल होकर योग क्रिया किया।