23 Jul 2026
नई दिल्ली, 23 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि जैसे ही वे सदन के पटल पर आएंगे, उनका दोहरा चरित्र देश की जनता और युवाओं के सामने पूरी तरह जगजाहिर हो जाएगा।
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते कहा कि सदन के पटल पर नीट सहित छात्रों और युवाओं से जुड़े हर विषय पर खुलकर चर्चा कीजिए। एनडीए सरकार हर विषय पर संवाद करने और हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष का राजनीतिक इतिहास चर्चा से बचने का रहा है। यही कारण है कि वे सदन में बहस का सामना करने के बजाय उससे दूर भागते हैं।