09 Aug 2026
अयोध्या, 09 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के एक सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने लगभग बीस लाख मूल्य की यह चेन मिलने पर महिला को ढूंढ कर चेन वापस किया और अमूल्य आशीष पाया ।
ध्रुवेश मिश्रा काे बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्हें हीरायुक्त एक सोने की चेन पड़ी मिली। उन्होंने पीएफसी आफिस जाकर वहां से उद्घोषणा कराई। इस पर एक महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार निवासी गंगाराम पुरा मुजफ्फरनगर आईं। पुलिसजनों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि के पश्चात चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण इस चेन का महत्व इसकी कीमत से बहुत अधिक था।