11 Aug 2026
देश-दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में इसका खास महत्व है। इसी दिन वर्ष 1919 में अहमदाबाद में महान वैज्ञानिक और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकार डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई का जन्म हुआ था।
संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले साराभाई की रुचि कारोबार के बजाय विज्ञान और अनुसंधान में थी। उन्होंने भारत में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। भारत लौटने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया और देश में अंतरिक्ष विज्ञान को विकसित करने की दिशा में काम किया।
1962 में इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च के गठन के साथ भारत के संगठित अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा मिली। साराभाई इसके अध्यक्ष बने। उस समय देश के पास संसाधन और तकनीक दोनों सीमित थे, लेकिन साराभाई ने वैज्ञानिकों की मजबूत टीम तैयार कर भारत के अंतरिक्ष अभियान की नींव रखी। केरल के थुंबा में रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र की स्थापना भी इसी प्रयास का हिस्सा थी।
बाद में 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना हुई। साराभाई का मानना था कि अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए नहीं, बल्कि संचार, मौसम, शिक्षा और देश के विकास के लिए भी होना चाहिए।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1602 - मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फजल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।
1765 - इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन में दखल की शुरुआत।
1831 - नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।
1833 - अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।
1908 - हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 - प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919 - भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म।
1953 - यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
1960 - नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1971 - सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981 - आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
1992 - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 - फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 - बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावट एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।
2008 - आमिर खान को उनकी फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
2023 - भारत ने 4-3 से मलेशिया को शिकस्त देकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता।
2024 - पेरिस में 33वें ओलंपिक का समापन।
जन्म
1908 - रॉबिन बनर्जी - प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
1914 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
1919 - विक्रम साराभाई, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1931 - इरफान हबीब - भारतीय इतिहासकार हैं।
1972 - ज्ञानेंद्र पांडेय, भारतीय क्रिकेटर।
निधन
1945 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1946 - काशीनाथ नारायण दीक्षित - भारतीय पुरातत्व के विद्वान् थे।
1982 - भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
1993 - दयानंद बांदोदकर - भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1997 - गुलशन कुमार - प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और व्यवसायी थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस।
- विश्व हाथी दिवस।