11 Aug 2026
नई दिल्ली, 11 अगस्त (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को करने का आदेश दिया।
वकील राजा चौधरी ने दायर याचिका में मांग की है कि काकरोच जनता पार्टी की गतिविधियों और अदालती कार्यवाहियों के दौरान जजों और वकीलों की ओर से की गई मौखिक टिप्पणियों के व्यावसायिक और सोशल मीडिया पर व्यावसायिक इस्तेमाल की जांच की जाए।
याचिका में 15 मई की कोर्ट की सुनवाई का हवाला दिया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश ने अपनी टिप्पणी में काकरोच शब्द का इस्तेमाल किया था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट में हुई बातचीत को काट-छांटकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतीक, मीम और वायरल कंटेंट के रुप में इस्तेमाल किया गया। याचिका में बड़ी संख्या में फर्जी वकीलों और फर्जी लॉ डिग्री की सीबीआई जांच की भी मांग की गई है।