11 Aug 2026
गुवाहाटी, 11 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में ग्वालपाड़ा के राक्षसिनी और नलबाड़ी के थोरको—दो प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्रों को ‘आरक्षित वन’ के रूप में मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस कदम से राज्य के वन क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ बहुमूल्य जैव-विविधता के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वस्थ और समृद्ध असम के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।