15 Aug 2026
संभल , 15 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में आज सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूल का छज्जा गिर गया। इस हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो जबकि दो बच्चे घायल हैं । ये बच्चे पड़ोस से कार्यक्रम देखने आए थे। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिलाधिकारी व एसपी ने घटना स्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मृत बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया ।
यह हादसा मामला तहसील के मदाला फतेहपुर गांव में अल हसन पब्लिक स्कूल का है । आज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे। इसे देखने आसपास के घरों के बच्चे भी आए थे । इसी दाैरान कुछ बच्चे मेन गेट पर बने छज्जे में चढ़ गए। अधिक भार होने पर छज्जा भरभराकर गिर गया । मलबे में तीन बच्चे दब गए। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। निजाम (8) पुत्र नईम , सैफ अली (11) और शैदाना (10) पुत्र इमरान को चोटें आई थीं। सभी को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निजाम को मृत घोषित कर दिया ।
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आज स्कूल में पड़ोस के बच्चे छज्जे पर आ गए थे छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गये में और जिलाधिकारी ने गांव में स्कूल का निरीक्षण किया बच्चे के परिजनों से भी मिले लेकिन उन्होंने पीएम कराने से इनकार कर दिया।वही जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्राइवेट स्कूल में कुछ बच्चे आसपास के घरों से आकर इसके छज्जे पर चढ़ गए थे और छज्जा गिर गया। हादसे में 8 साल का बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, उनका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर हैं।