15 Aug 2026
नई दिल्ली, 15 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद गुप्ता ने राष्ट्र की आन, बान, शान और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम सभी को एक समृद्ध, सशक्त, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र के निर्माण में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ योगदान देना चाहिए।