17 Aug 2026
नई दिल्ली, 17 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), दो राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), आठ राष्ट्रीय महामंत्री, 16 राष्ट्रीय मंत्री तथा विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
नई सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, वरिष्ठ नेता राम माधव, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव, विनोद तावड़े और सुनील बंसल समेत कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर यथावत रहेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13)
वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रो. नागराज (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) तथा डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल)।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
बी.एल. संतोष (दिल्ली)
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
शिव प्रकाश (मुंबई)
सौदान सिंह (चंडीगढ़)
राष्ट्रीय महामंत्री (8)
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लव कुमार देव (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) तथा संजय भाटिया (हरियाणा)।
राष्ट्रीय मंत्री (16)
कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरल), डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), फांग्नोन कोन्यक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश), अनिल एंटनी (केरल), डॉ. एम. वेंकटेशन (तमिलनाडु), मनोज टिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ शंभु (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), मृगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) तथा जयप्रकाश (दिल्ली)।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल (महाराष्ट्र)
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल (राजस्थान)
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुघ (पंजाब)
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: महेंद्र पांडे (उत्तराखंड)
नॉर्थ ईस्ट संयोजक: डॉ. संबित पात्रा (ओडिशा)
नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक: राजीव बब्बर (दिल्ली)
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: विष्णु दत्त शर्मा (मध्य प्रदेश)
प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक: ऋतुराज सिन्हा (बिहार), विष्णु वर्धन रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा – डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)
भाजपा महिला मोर्चा – रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)
भाजपा ओबीसी मोर्चा – अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)
भाजपा किसान मोर्चा – बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा – शिवेश कुमार राम (बिहार)
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा – डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा – कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश)
मीडिया विभाग
मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी (उत्तराखंड)
मीडिया सह संयोजक: आशीष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भंडारी (दिल्ली), सिद्धार्थ यादव (दिल्ली)
सोशल मीडिया विभाग
सोशल मीडिया संयोजक: दीपक म्हस्के (छत्तीसगढ़)
सोशल मीडिया सह संयोजक: प्रीति गांधी (महाराष्ट्र), शिवानंद द्विवेदी (दिल्ली), आलोक भट्ट (उत्तराखंड) तथा अरुण यादव (हरियाणा)।
नई टीम को आगामी विधानसभा चुनावों और पार्टी के दीर्घकालिक संगठनात्मक विस्तार की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी प्रमुख जिम्मेदारियां देकर भाजपा ने संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।