23 Aug 2026
गुवाहाटी, 23 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अवैध अनुप्रवेश के विरूद्ध हम सदैव सतर्क हैं और आगे भी सतर्क रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि संदिग्ध मेहमानों के लिए असम में कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया है कि बीती रात दक्षिण सालमारा जिले में भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले छह लोगों की शिनाख्त कर उनके घुसपैठ को रोका गया। साथ ही उन्हें वापस पड़ोसी देश में लौटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने किसी देश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह साफ है कि दक्षिण सालमारा में पड़ोसी देश बांग्लादेश की सीमा लगती है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि घुसपैठ करने वाले लोगों के लिए हमारा स्पष्ट संदेश- असम और भारत की भूमि में गैरकानूनी रूप से कभी भी प्रवेश करने की कोशिश न करें, हमारा सख्त सक्रिय अभियान जारी
रहेगा।