26 Aug 2026
नई दिल्ली, 26 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने की घटनाओं के कारण बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने राज्य में संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गृह मंत्री ने स्थिति से निपटने और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सक्रिय किया है। केंद्र सरकार बिहार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार राज्य को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।