26 Aug 2026
रियासी, 26 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बुधवार को जम्मू कश्मीर के रियासी ज़िले के चसाना इलाके में घास काटते समय पहाड़ी से फिसलने से 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महिला पहाड़ी पर घास काट रही थी तभी वह फिसल गई और लगभग 200-300 मीटर नीचे गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
महिला पहचान माहोर तहसील के मंजीकोट मोर्हा बलसरन की रहने वाली साजो बेगम (29) के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।