26 Aug 2026
अयोध्या, 26 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। झूला झूलें सियाराम झुलावें सखियां... झुलावें सखियां..., यह बाेल हैं रामनगरी के कनक भवन मंदिर में चल रहे श्रावण झूलनाेत्सव के। मंदिर में बुधवार को युगल सरकार का झूलन महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया, जिसका उल्लास देखते हुए बनता है। श्रावण शुक्ल तृतीया से शुरु हुए झूलन उत्सव का समापन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षाबंधन काे हाेगा। झूलनोत्सव में राम नगरी के संत, राम भक्त आनंद ले रहे हैं।
अयोध्या के सभी मंदिरों में प्रतिदिन सायंकाल युगल सरकार के झूलन की भव्य झांकी सज रही है। इसका सिलसिला देर रात्रि तक चल रहा है। झूलन सरकार के सुंदर झूलन झांकी का दर्शन कर साधु-संत, भक्तजन अपना कृतार्थ कर रहे हैं।
अयोध्या नगरी के नामचीन कलाकार द्वारा अन्यान्य झूलन गीताें और पदाें से झूलनाेत्सव की महफिल सजाई जा रही है। वे झूलन महोत्सव में चार-चांद लगा रहे हैं। इससे साधु-संत, भक्तजन भाव के अंतरंग में आनंदित हाेकर भावविभोर हैं। सभी कलाकाराें काे प्रतिदिन न्याैछावर भी भेंट किया जा रहा है। रंग-बिरंगे विद्युत झालर महाेत्सव की आभा बढ़ा रहे हैं। सभी युगल सरकार के झूलनाेत्सव में पूरी तरह ओत-प्रोत हैं। उनकी खुशी का काेई ठिकाना नहीं है। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है, जिसमें रमकर साधु-संत से लेकर भक्तजन आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
पुजारी दिनेश कुमार ने बताया कि युगल सरकार के झूलन झांकी का दर्शन करने से मनुष्य सर्वथा के लिए आवागमन से मुक्त हो जाता है। उसे सांसारिक माताओं की गाेद में कभी नहीं झूलना पड़ता है।