27 Aug 2026
- सपना चौधरी के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज को लेकर चल रहा है विवाद
मुरादाबाद, 27 अगस्त (एजेंसी)। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के मामले में गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दो के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई अब 17 सितंबर को होगी।
11 जून 2019 को सपना चौधरी रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद आईं थीं। कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई थी। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें कई दर्शक चोटिल हो गए थे। इस मामले में थाना मझोला क्षेत्र निवासी नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई एसीजेएम दो की अदालत में चल रही है। गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-दो के अवकाश पर चलते होने के कारण आज मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता के अनुसार मामले में अगली सुनवाई हेतु 17 सितंबर की तारीख नियत की गई है।