28 Aug 2026
गुवाहाटी, 28 अगस्त (एजेंसी)। गुवाहाटी में शुक्रवार को एक बार फिर हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर गंभीर जलजमाव के साथ बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।
लालमाटी, चांदमारी, नबीन नगर, अनिल नगर, हाथीगांव, मालिगांव जोराबाट समेत कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जोराबाट के 9 माइल और 10 माइल इलाके समेत गुवाहाटी के कई हिस्सों में भारी जलजमाव के कारण कृत्रिम बाढ़ जैसी स्थिति देखी जा रही है।
जोराबाट की ओर यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।