28 Aug 2026
भोपाल/राजगढ़, 28 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह आरोपितों की तलाश में निकली बेंगलुरु पुलिस की टीम की गाड़ी और उत्तर प्रदेश की एक यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बेंगलुरु पुलिस के एक साइबर इंस्पेक्टर और बस ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लाेगाें को भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिला मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आरोपितों की तलाश में निकली बेंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस की गाड़ी और उत्तर प्रदेश की एक यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कर्नाटक पुलिस के एक पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर), बस चालक सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर किया गया है।
मृतकों में कर्नाटक पुलिस निरीक्षक रवि केवी (45 वर्ष) पुत्र बसप्पा, निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक। विकास शुक्ला (29 वर्ष) पुत्र अवध नारायण, निवासी तेंदुली, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश (बस चालक)। बेलाल अली (23 वर्ष) पुत्र कलीमुल्लाह मियां, निवासी साथी, गोपालगंज, बिहार। ज्योतिरादित्य सिंह गौड़ पुत्र विक्रम सिंह गौड़, निवासी बिजवाड़ शामिल हैं।
घायल हुए 12 लोगों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लाेगाें को भोपाल भेजा गया है। कर्नाटक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात श्रीनिवास (50 वर्ष) पुत्र वेंकटेश गिरी, निवासी बेंगलुरु काे भोपाल रेफर किया गया है। इसके अलावा अमित कुमार (40 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार सिंह, निवासी मोहम्मदपुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। सुरेंद्र प्रताप सिंह (68 वर्ष) पुत्र भद्रसेन सिंह, निवासी ग्राम हुरुरी, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। सुमन शर्मा (36 वर्ष) पति रवि शर्मा, निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)। केशव (28 वर्ष) पुत्र श्रीपाल, निवासी मथुला, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) हैं।
दूसरी ओर, मीनू सिंह (37 वर्ष) पति अमित कुमार, निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। रक्षित सिंह (13 वर्ष) पुत्र अमित सिंह, निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। रवि शर्मा (42 वर्ष) पुत्र दीनानाथ शर्मा, निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)। पार्थ शर्मा (08 वर्ष) पुत्र रवि शर्मा, निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)। रमेश नायक पुत्र पंडप्पा, निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक पुलिस में सब इंस्पेक्टर/एसआई, हादसे में घायल)। विश्वनाथ (39 वर्ष) पुत्र मोहन, निवासी साइबर सेल बेंगलुरु, कर्नाटक (पुलिस स्टाफ, हादसे में घायल)। सोनू (39 वर्ष) पुत्र हरी बाबू, निवासी ग्राम खैराबाद, सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। (बस के सह-चालक गुड्डू पिता कुंवर कुशवाह, निवासी भांडोली, सीतापुर भी सुरक्षित/घायल बताए जा रहे हैं।)
बेंगलुरु पुलिस टीम के अनुसार, बेंगलुरु की साइबर सेल और पुलिस टीम एक आपराधिक मामले में आरोपितों की लोकेशन ट्रेस करते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ क्षेत्र में उनकी गाड़ी सामने से आ रही यूपी नंबर की बस से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी और राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। वहीं, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि मृतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया। है। जल्दी सब स्वस्थ हों, ऐसी कामना है।